Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली चपराळा प्रशांतधाम मंदिर मे महाशिवरात्री के पावन अवसर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल के दिशानिर्देश मे अनोखी पहल….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली चपराळा प्रशांतधाम मंदिर मे महाशिवरात्री के पावन अवसर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल के दिशानिर्देश मे अनोखी पहल….

 

 

कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे और अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा शांति समिति, उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ समन्वय: स्वाथ विभाग, वन्यजीव अभयारण्य, PWD, और जोनल अधिकारियों के निगारांनी मे उत्सव के दौरान बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा का तालमेल बना रहे इसलिये

 

CCTV अनिवार्य: सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंदिर परिसर और प्रभावित स्थलों पर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य किया l

तीर्थक्षेत्र के परिसर मे शराब, तंबाखू, घुटका जैसे नशिले पदार्थ पर पाबंदी लगाई है जिससे परिसर स्वछ और सुरक्षित रहे l

महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन निगरानी की शुरुआत ST महामंडळ स्थित स्थानक मंदिर परिक्षेत्र से की गई, जिसके बाद पूरे चपराळा मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। ड्रोन कैमरे के माध्यम से पुरानी एवं नई परिक्षेत्र का भ्रमण किया गया। ,फाटक क्षेत्र से होते हुए नई बाजार तक निगरानी की गई l इस दौरान शालिनता से पुरस्कृत आष्टी थाना पुलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

महिला सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी के साथ होमगार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

समय सीमा और शोर: असामाजिक तत्व द्वारा अराजकाता होने की संभावना होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुवे कार्यक्रम शासन द्वारा निर्धारित समय पर बंद होने की सूचना दी l लाउडस्पीकर को भी तय समय और डेसीबल सीमा के भीतर ही चलाने की अनुमति दी गई है l

 

सावधानी: स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने और आमजन की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया l स्थानिय लोगो के साथ प्रशासन द्वारा QRT ( क्विक रिस्पॉन्स टीम ) तैनात रखी गई l

 

यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई श्रद्धालू के समाधानपूर्ती पर तैयारियों केंद्रित है। जिससे लोग भक्ती भाव से आकार सुरक्षित महसूस कर रहे है l

” हर हर महादेव ” की नारो से पुरा परिसर गुंज उठा l

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….