


चन्द्र शेखर आजाद नगर से न्यूज़ 24X7 इंडिया से महेश गणावा कि रिपोर्ट
9179189851
स्लग – दो युवकों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का गम्भीर आरोप लगा या है
एंकर-
अलीराजपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस पर दो युवकों से जबरन मारपीट करने का आरोप लगा है। दरअसल 31 दिसंबर की रात को पुलिस नकबजनी के आरोप में बरझर क्षेत्र से दो युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी, लेकिन युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रात भर युवकों को थाने में रखकर उनके साथ बर्बरता से मारपीट की। जिससे युवकों को चोट आई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है। वही रविवार को युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई ना होने पर अलीराजपुर बंद करवाने की चेतावनी भी दी। वही जोबट एसडीओपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बाईट -महेश पटेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष
बाईट -दिलीप बिलवाल, एसडीओपी जोबट
बाईट – परिजन व पीडित

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।