नरेन्द्र राय रिपोर्टर
बिना मास्क लगाए समान बेच रहे दुकानदारों पर की चालानी कार्रवाई। 1,000 रुपए वसूले।
एंकर रायसेन सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग से राजेंद्र राजपूत एवं एसआई योगेंद्र राजपूत ने रोको-टोको अभियान के तहत 10 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की।
सिलवानी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है जिसको लेकर गुरूवार को सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह के निर्देश पर नगर में बिना मास्क लगाए दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपए वसूले। प्रशासन ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वह लोगों को जागरूक करने के लिए रोको-टोको अभियान शुरू कर दिया है वही दुकानदारो तथा दुकान पर आने वाले ग्राहकों से मास्क लगाने का आग्रह किया। प्रशासन ने लोगो से कोरोना गाइड लाइन का पालन कर कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने का आग्रह किया है।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप