Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मेहगांव में विधुत विभाग की मनमानी, अधिकारियों की आमजनता के प्रति असंवेदनशील भाषा शैली*

*मेहगांव -* विधुत विभाग के द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार मनमाने ढंग से अवैध रूप से बिजली की कटौती की जा रही है। इस बिना परमिट की कटौती के चलते आमजन का जीना दूभर हो गया है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों के पास एक के बाद एक बहाने मौजूद है। भारतीय जनता पार्टी की नगर से लेकर केंद्र तक सरकार होने के बावजूद एक भी नेता बिजली विभाग के अधिकारी को फोन कर इस व्यवस्था को सुदृण करने के लिये नही बोल सकता वहीं विपक्ष भी बोना हो गया है। जिसके पास सरकार के खिलाफ इन मुद्दों पर आवाज उठाने की छमता भी नही है।

*मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री सफाई के लिये चर्चित, बिजली विभाग जा रहे गड्ढे में*

मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर वैसे तो अखबारों और सोशल मीडिया पर सफाई के नाम पर चर्चा में रहते है वहीं बिजली विभाग की लापरवाही पर उनका ध्यान नही है। लगातार बिजली की समस्याओं को लेकर जनता में सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है वहीं नगर के छुटपुट भाजपा नेताओं को रजाई से निकलने की फुर्सत नही है।

*मेहगांव उपजेल मे बंदियों के लिये पानी की व्यवस्था ठप*

मेहगांव उपजेल में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग के द्वारा पुरानी केवलों को दुरुस्त नही किये जाने से रोज केवलें टूट जाती है जिसके बाद पूरे नगर की बिजली काट दी जाती है। वहीं आज सुबह से उपजेल में लाइट न होने की वजह से वहां पानी की व्यवस्था ठप हो गई है वहीं बंदियों को प्यासा रहने पर मजबूर होना पड़ा। जिसके बाद मेहगांव जेल के जेलर द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया गया तो किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने फोन नही उठाया। फिर जेलर के द्वारा विधुत विभाग के हेल्पलाइन नम्बर भोपाल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

*विधुत विभाग के डीई अंकुर गुप्ता भूले पद की मर्यादा, पत्रकारों से इस समस्या पर दिया अकड़ में जवाब*

इस समस्या को लेकर जब पत्रकार द्वारा विधुत विभाग के डीई अंकुर गुप्ता से बिजली की समस्या को लेकर वर्जन हेतु बात की गई तो डीई गुप्ता ने अकड़ते हुये कहा कि आपका या जनता का फोन उठाना हमारे लिये आवश्यक नही है। हम बंगले पर भी नही रहते, हमारे कर्मचारी भी किसी काम मे व्यस्त होंगे तो नही उठाया फोन, हमारे पास तुम्हारी इन समस्याओं के लिये समय नही है। विधुत विभाग के इतने बड़े अफसर के द्वारा अपनी पद के गरिमा तोड़कर पत्रकार से संतोषपूर्वक जवाब न देते हुये अकड़ में बात करना विधुत विभाग के घोर निंदनीय कार्यशैली को भी उजागर करती है।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754