विकास खंड की चार हस्तियों को
राज्य स्तरीय विनय उजाला सम्मान
++++++++++++++++
-मनावर-
+++++++++++++++++++
मनावर विकास की चार हस्तियों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु राज्य स्तरीय विनय उजाला सम्मान रविवार को प्रदान किया गया । जिनमें अधिकारी वर्ग से विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरत जांचपुरे, विख खेल अधिकारी विशाल दामके ,शिक्षक मुकेश मेहता और समाजसेवी योग गुरू क्षितीज पाटीदार शामिल हैं । एक गरिमामय आयोजन में अलीराजपुर में औद्योगिक नीति मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव , विधायक सुलोचना रावत, विधायक गुमान सिंह डामोर, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान और विनय उजाला परिवार की उपस्थिति में सम्मानित किया गया । इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा कार्यालय,मां नर्मदा जन जाग्रति संस्था, अखिल भारतीय साहित्य परिषद और अखिल निमाड़ लोक परिषद के सदस्यों ने बधाई दी । सिंघाना से न्यूज24×7इंडिया के रिपोर्टर ताहेरी सेफी की खबर

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच