नरेन्द्र राय रिपोर्टर
माखनी आंगनवाड़ी को शाला प्रभारी तथा शिक्षक ने लिया गोद, बच्चों के लिए कुर्सियों सहित अन्य सामग्री की भेंट
जनभागीदारी से आंगनवाड़ियों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रारंभ किया गया एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम
एंकर रायसेन प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ करने हेतु समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए जनसमुदाय से सहयोग का आव्हान किया गया है। सॉची विकासखण्ड के ऑगनबाड़ी केन्द्र मॉखनी में कार्यकर्ता और सहायिका के प्रयासों से, ऑगनबाड़ी भवन के समीप शाला भवन में पदस्थ शाला प्रभारी श्री विकास अग्रवाल एवं श्री अशोक कुमार त्रिवेदी द्वारा एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत, माखनी आंगनवाड़ी को गोद लिया गया है। उन्होंने आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 20 नई कुर्सियां, टाट पट्टी तथा स्टॉफ के बैठने के चार बड़ी कुर्सियां भेंट की हैं।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है