नरेंद्र राय रिपोर्टर
1 करोड़ की लागत से निर्मित भवन – छात्राओं को करेगें समर्पित बुधवार को शाला भवन का विधायक रामपाल सिंह करेगे लोकार्पण
एंकर सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत बुधवार को एक दिनी प्रवास पर विधान सभा मुख्यालय आ रहे है। यहा पर वह विभिन्न कार्यक्रर्मो में शामिल होगें ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि विधायक रामपाल सिंह बुधवार को तय कार्यक्रम के दोपहर 12 बजे सिलवानी आएगें। यहां पर वह करीब एक करोड़ की राशि से निर्मित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर भवन का लोकार्पण छात्राओं को समर्पित करेगें। इसके पष्चात वह शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आपदा प्रबंधनसमिति की बैठक में भी शामिल होगें । विजय शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओ व नागरिको से कोरोना गाईडलाईन का पालन
करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है ।


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया