


*स्थान* मध्यप्रदेश *लोकेशन* गैरतगंज रायसेन। *संवाददाता* नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ रायसेन *स्लग* स्वास्थ्य मंत्री ने गैरतगंज में 64 लाख रू से अधिक राशि के विभिन्न निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण
*एंकर* रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज नगरीय क्षेत्र में 64 लाख रू से अधिक राशि के विभिन्न विकास और निर्माण कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। आज यहां 42 लाख रू से अधिक राशि के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया है। साथ ही 22 लाख रू से अधिक राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया गया है। इन निर्माण कार्यो के पूर्ण होने से नगर के लोगों को इनका लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है जिससे कि लोगों को बेहतर और समुचित उपचार मिल सके। क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही विकास और निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा वार्ड क्रमांक-13 में 3.97 लाख रू की लागत से किए गए सीसी रोड एवं आरसीसी निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-6 में 8.22 लाख रू लागत के सीसी रिन्यूवल कोट निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-7 में 4.93 लाख रू लागत के सीसी रिन्यूवल कोट निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक-13 में 5.06 लाख रू लागत के आरसीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक-14 में 24.45 लाख रू लागत से किए जाने वाले सीसी रिन्यूवल कोट निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-14 में ही 13.47 लाख रू की लागत से नगर परिषद कार्यालय की बाउन्ड्री वॉल निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक-1 और 15 में 4.51 लाख रू की लागत से शमशान घाट की तार फेमिंग कार्य का भूमिपूजन किया गया।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन