Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*युवा मोर्चा ने कराया समस्त मण्डलों में योगाभ्यास*

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद सप्ताह कार्यक्रम के अनुरूप 12 जनवरी से सप्ताह के हर दिवस अलग अलग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इसी क्रम में आज जिले भर के मण्डलों में योग स्पर्धा का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में किया गया योग स्पर्धा कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वरुण सरकार एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजा दिवाकर मिश्रा रहें जिन्होंने जिले के सभी मण्डलों में युवाओं – छात्रों की योग स्पर्धा कराई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने युवाओं को प्रतिदिन योग करने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ रहना हमारे शरीर के लिए सबसे बड़ा उपहार होता है स्वास्थ ही हमारी सबसे बड़ी सम्पत्ति होती है और इसके लिए हमे सबसे जरूरी है प्रतिदिन योग करना इसलिए योग से हमें सबसे अच्छा रिश्ता निभाना चाहिए जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहें। अमित सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती से युवा मोर्चा लगातार विभिन्न आयोजन युवा सप्ताह के रूप में कर रही है समारोह युवा दिवस जिसमें स्वास्थ सेवकों का सम्मान ,रक्त दान शिविर, मास्क और सेनिटाइजर वितरित करना इसी तरह आज के कार्यक्रम में योग स्पर्धा कराई गई अब हमारा कार्यक्रम 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर उनका टीकाकरण कराना और निबंध प्रतियोगिता आयोजित करना है। समस्त कार्यक्रमों के लिए युवा मोर्चा के अलग अलग पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। संजय तिवारी की रिपोर्ट