Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नियमों में बदलाव होते ही राज्यों में तेजी से कम हुई कोरोना जांच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। मंत्रालय ने एक दिन पहले ही राज्य और संघ शासित प्रदेशों को पत्र भी जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव आरती आहूजा ने कहा, राज्यों से जांच कम करने के लिए नहीं कहा गया था बल्कि उन्हें जांच के लिए प्राथमिकता तय करने के लिए कहा गया। सलाह दी गई थी कि वे जरूरतमंद रोगी को प्राथमिकता दें। इसका असर यह होगा कि रोगी निगरानी से बाहर भी नहीं जा सकेगा और समय रहते संक्रमण की पहचान व उपचार भी उसे मिल सकेगा।

अपर सचिव के अनुसार मंत्रालय को हैरानी तब हुई जब 10 जनवरी को जारी संशोधित दिशा निर्देश का असर 14 जनवरी से दिखाई देने लगा। तीन दिन बाद ही आईसीएमआर के पोर्टल पर एक के बाद एक राज्य से जांच के आंकड़े कम होते दिखाई देने लगे। गंभीर बात यह है कि जांच में कटौती उस वक्त हो रही है जब संक्रमण ने देश के 355 जिलों को गंभीर श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है