स्थान मध्यप्रदेश लोकेशन गैरतगंज संवाददाता नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ रायसेन *स्लग* स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम रजपुरा में पंचायत भवन तथा विद्युत सब स्टेशन की किया लोकार्पण
रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा जिले की गैरतगंज तहसील के तहत ग्राम पंचायत रजपुरा में 12.85 लाख रूपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम रजपुरा में 199.33 लाख रूपए की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि पंचायत भवन के बन जाने से ग्राम वासियों को पंचायत से संबंधित जानकारियों और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यहा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र के बन जाने से रजपुरा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति होगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत है। कोरोना महामारी के दौर में भी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए गए हैं। जिले के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेण्डर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत निरामयम, मुख्यमंत्री बाल कल्याण, रोजगार के क्षेत्र सहित अनेक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है