Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

250 क्विंटल सरकारी गेहूं पकड़ा : खंडवा के पेठिया में ट्रक और गोदाम में मिला गरीबों का अनाज।

मछोंडी रैयत गांव के पेठिया मोहल्ले में शुक्रवार रात दबिश देकर खंडवा एसडीएम ने 250 क्विंटल सरकारी उचित मूल्य दुकान पर बांटे जाने वाला गेहूं पकड़ा । कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से आरोपी जफर मोहम्मद फरार हो गया । इधर , गोदाम को सील कर ट्रक को जावर थाने के सुपुर्द कर दिया । मामले में फूड विभाग के अफसरों की मिलीभगत सामने आई है । खंडवा एसडीएम अरविंद्र चौहान को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि पेठिया निवासी आरोपी जफर मोहम्मद सरकारी वितरण का गेहूं गोदाम में स्टॉक कर रहा है । शुक्रवार रात एसडीएम चौहान ने तहसीलदार खंडवा भास्कर गाचले , पटवारी अशोक तंवर व सुभाष गाडवे के साथ दबिश दी । एसडीएम की टीम को मौके पर गोदाम में व वहीं पर खड़े ट्रक में लगभग 250 क्विंटल से ज्यादा मात्रा में पीडीएस का गेहूं मिला । एसडीएम ने कार्रवाई करने के साथ मौके पर खाद्य विभाग एवं जावर थाने के पुलिस बल को बुलाया ।

शेख़ आसिफ़ खंडवा