Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अन्सारी


सबसे ज्यादा नीलगंगा पुलिस ने कार्यवाही में रिकॉर्ड बनाया।
उज्जैन पुलिस कप्तान सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन पर और आईपीएस अफसर डॉ रविंद्र वर्मा के आदेशानुसार सीएसपी श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
अभियान के तहत नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील और उनकी टीम अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को 25 ग्राम स्मेक जिसकी कीमत 250000 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अवैध मादक पदार्थ स्मेक की तस्करी करने वाला एक आरोपी इंदौर में स्मेक बेचने का काम करता है,
और दूसरा व्यक्ति रतलाम के ढोढर का निवासी है जो प्रतापगढ़ जिले के ग्राम कोठरी से स्मेक लाकर सप्लाई करता है।
नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी हरि फाटक ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति जावरा तरफ अवैध मादक पदार्थ स्मेक लेकर आने वाला है इंदौर निवासी दूसरे व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ स्मेक की डिलेवरी देगा।
थाना प्रभारी तरुण कुरील और उनकी टीम तुरंत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हरी फाटक ब्रिज के नीचे दो व्यक्तियों को अवैध मादक पदार्थ स्मेक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार व्यक्ति में से एक दिनेश हंस जोकि ढोढर रतलाम का रहने वाला है उसके पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक बरामद की,
दूसरा आरोपी दीपेश राजगुरु के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद पुलिस ने की है आरोपियों से पूछताछ मैं पता चला स्मेक तस्कर इंदौर में स्मेक सप्लाई करने के लिए उज्जैन तक डिलेवरी देने आते हैं।
ढोढर रतलाम निवासी आरोपी दिनेश हंस पूछताछ में बताया कि ग्राम कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान से वह स्मेक लाया था।
आज उज्जैन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ एक ऐतिहासिक कार्रवाई की है यदि हम बात करें नवंबर से तो अभी तक अवैध मादक पदार्थ मैं उज्जैन पुलिस की कार्रवाई 25 वी कार्रवाई सामने आई है।
और 1 जनवरी से अभी तक अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में 8वीं कार्रवाई है।
उज्जैन पुलिस की अवैध मादक पदार्थों को लेकर बहुत अच्छी कार्रवाई सामने आई है जिसमें से नीलगंगा पुलिस ने कार्रवाई करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।