Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, मुरैना

मध्यप्रदेश शासन

समाचार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुरैना जिले के कैलारस आयेंगे

मुरैना 23 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी 2022 को मुरैना जिले के कैलारस (सागोरिया पुरा) आयेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 1 बजे सागोरिया पुरा स्थित बनाये गये हेलीपेड पर आयेंगे। दोपहर 1 बजे से 1.10 बजे तक हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया जायेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे हेलीपेड से बूथ विस्तारक कार्यक्रम स्थल के लिये प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.15 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री जी बूथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात् बूथ अध्यक्ष श्री संतोषीलाल धाकड़ के यहां भोजन करेंगे। भोजन के पश्चात् मुख्यमंत्री जी ग्राम पंचायत सागोरिया में ही श्री बनवारी लाल गिरी द्वारा बनाये गये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का अवलोकन कर बनवारी लाल गिरी से भेंट करेंगे। अपरान्ह 2.40 बजे मुख्यमंत्री जी हितग्राही सम्मेलन स्थल के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री जी हितग्राही सम्मेलन स्थल पर वृक्षारोपण, भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जी अपरान्ह 3.10 बजे से 3.50 बजे तक हितग्राही को हितलाभ का वितरण एवं सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जी 3.50 बजे बहरारा माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री जी वहीं अपरान्ह 4 बजे से 4.30 बजे तक मदनमोहन मंदिर, धाकड़ धर्मशाला परिसर में प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री जी हेलीपेड के लिये प्रस्थान कर वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

क्र. 253

——-