
राजपथ मार्ग के पूर्ण होने की तिथि में अब मात्र आठ दिन शेष हैं। इस कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए
काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है। रविवार को जीवाजी क्लब से महलगेट तक सड़क की खादाई की गई है । साथ ही
इसमें परतों को विछाने का कार्य सोमवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा। राजपथ मार्ग पर हर दिन कुछ ना कुछ नया कार्य प्रारंभ हो रहा है। रविवार को जीवाजी क्लब से महलगेट तक के मार्ग को खोदकर दो फीट मिड्ी हटाई गई है। वहीं शीतला सहाय चौराहे से अचलेश्वर चौराहे तक खोदी गई सड़क पर परतें बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि
राजपथ मार्ग पर लगने वाले कॉम्पेक्ट ट्रांसफार्मरों को लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं चेतकपुरी से महलगेट की ओर आने वाली सड़क की मिट्टी को हटा दिया गया है, जिससे वहां पर ट्रैफिक प्रारंभ हो गया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया