Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इऱफान अन्सारी रिपोर्टर



उज्जैन। बूथ विस्तारक अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी अब मण्डल, शक्ति केंद्र के बाद अब बूथ को मजबूत करने का काम कर रही है। यह बात मंगलवार को लोकशक्ति भवन में जिला ग्रामीण के मण्डल विस्तारकों एवं मण्डल प्रभारियों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्री आलोक शर्मा ने कहीं। अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने की। जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौहान के अनुसार बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता पद एवं व्यक्ति विशेष के लिए नहीं विचारधारा के लिए काम करते है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता 20 जनवरी से प्रतिदिन विस्तारक के रूप में बूथों पर काम कर रहे है। विस्तारक संगठन की रीढ़ की हड्डी है, विस्तारक बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन संवाद करें। बूथों पर एक नेता के रूप में नहीं एक शिक्षक के रूप में जाकर वहाँ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यकर्ता पर निगाह है। हमारा व्यवहार, हमारा आचरण, हमारी कार्यपध्दति सरल एवं सौम्य हो, भाजपा ही यह सिखाती है। शर्मा ने कहा कि भाजपा में कोई पद बड़ा या छोटा नहीं होता, यहाँ काम करने वालों को काम मिलता है। प्रत्येक कार्यकर्ता का रिपोर्ट कार्ड तैयार होता है। बूथ विस्तारक अभियान में हमारा मण्डल स्वावलंबी, शक्ति केन्द्र सक्रिय एवं बूथ सक्षम बनें इस बात की हमें चिंता करना है।
बैठक में जिलाध्यक्ष बोरमुंडला ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में जिला ग्रामीण के 21 मण्डल के 1336 बूथों पर 553 कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में 20 से 30 जनवरी तक निकलें है। 187 शक्ति केन्द्र के 187 विस्तारक एवं एप्प संचालक प्रत्येक बूथ पर प्रवास कर बूथ समिति एवं पन्ना समिति की बैठक कर उनका भौतिक सत्यापन एवं डीजिटाइलेजशन करेंगे। मण्डल विस्तारक एवं मण्डल प्रभारी 30 जनवरी तक अपने प्रभार वाले मण्डल में ही निवास करें। एवं प्रत्येक बूथ की मॉनिटरिंग के साथ ही किसी कार्यकर्ता के घर ही भोजन एवं रात्रि विश्राम करें।
बैठक में कान्हसिंह राठौड़, जसवंतसिंह उमठ, श्री अशोक कटारिया, संजय शर्मा, मति रेखा राठौड़, अश्विन डिंडोरकर सहित समस्त मण्डल विस्तारक एवं मण्डल प्रभारी उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल एवं आभार जिला महामंत्री नाहरसिंह पंवार ने माना।