नरवर नगर के वार्ड नं. 11 दीनदयाल नगर में निवासरत 25 वर्षीय विवाहित युवक रवि रजक की सिंध नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी मुताविक नगर का उक्त युवक रवि दो दिन पूर्व से घर से घूमने निकला था, जिसकी काफी खोेजवीन के बाद परिवारजन को कोई सुराग नही लगा। आज प्रातः सिंध पुल के पास अज्ञात व्यक्ति की लाष तैरती हुई पायी गयी। घटना की सूचना पुलिस नरवर एवं परिवाजनो को मिलने पर मृत युवक की पहचान रवि रजक के रूप में की गयी है। पुलिस नरवर ने मर्ग कायम कर मृतक की लाष को पीएम हाउस भेज दिया है।


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया