उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर जिले सहित सभी प्रदेशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उद्यानिकी अपनाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। श्री कुशवाह ने कहा है कि उद्यानिकी क्षेत्र और इनसे जुड़े किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। आइये हम सभी मध्यप्रदेश के विकास में अपना योगदान देकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश गढ़ने का संकल्प लें।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।