उज्जैन 25 जनवरी ।कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। आज 25 जनवरी को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा आगर रोड़ उद्योगपुरी स्थित गजराज मसाला चक्की पर छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर 704 किलो पीसी मिर्च 14 कट्टों में रखी पाई गई। मौके पर प्राथमिक जांच में कलर का संदेह होने पर फैक्ट्री संचालक धर्मेन्द्र दयाल से मिर्ची के बारे में जानकारी पूछने पर धर्मेन्द्र दयाल द्वारा बताया गया कि वह मिर्ची पिसाई का कार्य करता है। उक्त मिर्च नितिन लोधी की है। मौके पर धर्मेन्द्र दयाल द्वारा बुलाने पर नितिन लोधी ने मिर्ची का अपना होना स्वीकार किया और बताया कि खड़ी मिर्च कृत्रिम कलर पोलिस के साथ पिसने के लिये दिया गया था। नितिन लोधी द्वारा बताया गया कि वह मिर्च को आसपास के गांवों में विक्रय करता है। मौके पर मिर्च पावडर के कुल 14 नमूनें लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये एवं 704 किलोग्राम मिर्च पावडर को जप्त किया गया। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार स्वामी, बसंतदत्त शर्मा, बी.एस.देवलिया, प्रभुलाल डोडियार आदि शामिल थे।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*