दिल्ली से फैजाबाद बारातियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में दूल्हे के पिता-भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटवाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, तीन घायलों की स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया. इधर, मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।