राजधानी के बहुचर्चित प्रवीण सोमानी अपहरण कांड के मास्टरमाइंड पप्पू चौधरी को लेने रायपुर पुलिस की एक टीम गुजरात रवाना हुई है. जो पप्पू चौधरी को रायपुर लाएगी. पप्पू चौधरी इस समय गुजरात की सूरत जेल में है. पप्पू चौधरी को गुजरात की वापी पुलिस ने मुंबई के हीरा कारोबारी के अपहरण के एवज में 30 करोड़ रुपये की फिरौती की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. रायपुर पुलिस ने आरोपी को राजधानी लाने की काफी बार कोशिश की थी. लेकिन प्रोडक्शन रिमांड नहीं मिलने की वजह से उसे नहीं लाया जा सका था.


More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?