मंगलवार से फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने यानि फरवरी में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन रहेंगी। उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में 7 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो तो छुट्टियां जरूर चेक कर लीजिएगा। वहीं बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को हड़ताल भी करने वाले हैं। सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने मिलकर बैंक हड़ताल करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि इस हड़ताल में देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप