Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


पुलिस अधीक्षक भदोही, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु साइबर क्राइम सेल को निर्देशित किया गया है कि किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही की जाये। जिसके क्रम में आवेदक संदीप जायसवाल निवासी जमुनीपुर कालोनी थाना व जनपद भदोही द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष दिया गया, जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि मैं अपने चेक के मामले में बैंक से सम्पर्क किया तो बैंक ने
मुझे बैंक के कस्टमर केयर से बात करने का सुझाव दिया गया। जिसके उपरान्त मेरे द्वारा गुगल से कस्टमर केयर का नम्बर निकालकर बात करने के कुछ देर पश्चात एक अज्ञात फ्राड व्यक्ति द्वारा काल आया जो अपने आपको कस्टमर केयर अधिकारी बताया और मेरी सहायता करने के नाम पर एक रिमोट एक्सेस ऐप (3४0९5: 3फ) डाउनलोड कराकर मुझसे 6 अंक का कोड पूछकर फ्राड़ व्यक्ति द्वारा कुल 72,000 रूपये की धनराशि ट्रांसफर कर लिया गया है। उपरोक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन
में जनपद के साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के बैंक स्टेटमेन्ट के अवलोकन कर पेयू गेटवे के माध्यम से ओके क्रेडिट मरचेंट में ट्रांसफर की गयी धनराशि 50,000/- रूपये की निकासी में गया है उस पर जनपद की साइबर टीम द्वारा कार्यवाही प्रचलित है। आवेदक द्वारा रु 50,000/- अपने खाते में प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर क्राइम टीम. भदोही पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। डाउनलोड करने से बचने एवं विश्वशनीय वेबसाइट ॥95 के बाद वेबसाइट नेम डालकर खोलने तथा फ्राड मैसेज, फ्राड काल आदि से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।