इनकम टैक्स विभाग ने रविवार देर रात पूर्व IPS के घर नोएडा में रेड डाली. बेसमेंट में बने लॉकर में ब्लैक मनी होने की सूचना पर रेड डाली गई है. इनकम टैक्स ऑफिसर अभी सर्वे कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो लॉकर में रखी नकदी का मिलान कागजों से कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है.
रिटायर्ड IPS राम नारायण सिंह डीजी के पद से रिटायर हुए हैं. उनका घर नोएडा के सेक्टर 50 में है. ब्लैक मनी की सूचना पर सूचना पर आयकर विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद के दो ठिकानों पर रेड डाली है. बताया जा रहा है कि पूर्व IPS का निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर देने का काम करते हैं. इन्हीं में से किसी एक लॉकर में अघोषित नकदी होने की जानकारी मिली थी. आयकर विभाग की रेड 12 घंटे से ज्यादा चली.


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच