Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनावर में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर नबुआ नेत्री मेघा पाटकर दीदी ने किसानों के साथ केंद्र सरकार के विश्वासघात की पोल खोल यात्रा को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।

हरिओम नेमा रिपोर्टर



एंकर:नर्मदा बचाओ आंदोलन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में बड़वानी से रैली खलघाट होती हुई मनावर से सेमल्दा जा रही है नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेघा पाटकर दीदी के नेतृत्व में रैली निकाली जा रही है इस रैली के माध्यम से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नेत्री मेघा पाटकर दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह यात्रा विश्वासघात की पोल खोल यात्रा है किस प्रकार केंद्र सरकार कृषि बिल वापस लेने के बाद किसानों की फसल का न्यूनतम मूल्य का जो वादा किया था वह वादा नहीं निभा रही, न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू नहीं करना चाह रही है जो उन्होंने लिखित आश्वासन दिया था उस पर पूरी तरह से केंद्र सरकार आपने वादे से मुकर रही है, किसानों को अनाज तिलहन दलहन फल सब्जी दूध वनोपज मजदूरी का सही दाम मिले ,किसान मजदूर पशुपालक आदिवासी, महिला सभी के लिए लड़ेंगे उनका हक लेकर रहेंगे ,फसल बीमा योजना में भी कंपनी की लूटमार बीमा के नाम से पैसे लेने के बावजूद फसल का मुआवजा नहीं देना भूमि अधिग्रहण में नियम होने के बाद भी बिना नियम से जमीन को अधिग्रहण करना सभी मुद्दों पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने अंबानी अडानी के रोज 1000 करोड़ की आवक का जिक्र किया और केंद्र सरकार अंबानी अदानी को पूरी तरह से मदद करती है उनके कर्ज माफ करती है और किसानों के साथ अन्याय करके सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है उद्योगपति अपने कारखाने का माल पूरी लागत निकालने के बाद लाभ के साथ बेचते हैं लेकिन किसानों के साथ ऐसा नहीं होता है
इसी कड़ी में नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जी जोहरी ने भी बताया कि केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि बिलों के संबंध में जो आंदोलन चलाए गए थे उस में कहीं किसानों की शहादत होने के बावजूद कृषि बिल वापस लेने के बावजूद केंद्र सरकार पूरी तरह से किसानों से वादा खिलाफ कर रही है किसानों के साथ अन्याय कर रही है मजदूर किसान गरीब हर वर्ग का केंद्र सरकार से परेशान है इसी कड़ी में केदार पाटीदार ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना होना चाहिए सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र किया, कितना समर्थन मूल्य होगा तभी किसान आत्मनिर्भर बन पाएगा ।इन सभी मांगों को लेकर मनावर में गांधी चौराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा नगर कांग्रेस कमेटी के साथ नेत्री मेघा पाटकर दीदी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम मनावर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जोहरी,केदार पाटीदार, इकबाल भाई, राकेश मंडलोई ,अंबु राम सरपंच शांतिलाल अचले,ऋषभ कीमती ,सुनील स्टार ,राहुल वर्मा आशीष साद,दिलीप सिंगार ,सुखदेव नरगेश वीरेंद्र भिड़े, सुदर्शन जैन, सूरज भूरिया,विजय चौहान ,दीपचंद धनगर निज पीए, और नर्मदा बचाओ आंदोलन से मुकेश भगोरिया ,ओम पाटीदार, जगदीश पटेल ,वाहिद मंसूरी कमला यादव, योगेंद्र तोमर वकील साहब ,राजा आदि उपस्थित रहे।