

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्धप्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 01.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति थाना
इन्दरगंज क्षेत्रान्तर्गत मोटे महादेव के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व / अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र
सिंह तोमर को काईम ब्रांच तथा थाना इन्दरगंज की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक इन्दरगंज श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में मुखबिर की उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.02.2022 को थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक मिर्जा आसिफ वेग के नेतृत्व में काईम ब्रांच व थाना इन्दरगंज की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम के मोटे महादेव के पास पहुंचने पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा,जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा | पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद रंग की पालीथिन मिली
जिसमें 370 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रूपये है। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मैनपुरी से स्मैक लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बैचा करता था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना इन्दरगंज में धारा
8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही लगभग एक दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पकड़ा गया आरोपी सरायछोला जिला मुरैना में 300 ग्राम स्मैक के साथ वर्ष 2021 में पकड़ा जा चुका है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है