Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी ने कहा पुलिस कप्तान गौरव तिवारी द्वारा प्रारंभ की गई गुंडों बदमाशों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी।

इरफान अंसारी रिपोर्टर


नवागत रतलाम पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी द्वारा चर्चा में बताया गया क्राइम कंट्रोल के लिए आम जनता से फीडबैक सबसे महत्वपूर्ण होता है इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को लोगों से फीडबैक लेने को प्रेरित किया जाएगा। कम्युनिटी पुलिसिंग पर रहेगा बड़ा फोकस,
नवागत पुलिस कप्तान बालाघाट के अनुभव को शेयर करते हुए बताया एंटी नक्सली ऑपरेशन में भी मुख्य धुरी सामुदायिक पुलिसिंग रही है। यदि रतलाम में जहां इसकी आवश्यकता होगी वहां प्रबलता से उसका उपयोग भी किया जाएगा बालाघाट में लोग नक्सल विचारों से दूर रहे इसके लिए स्वास्थ्य शिक्षा तक की व्यवस्था पुलिस ने की थी यह भी आम जनता को अधिक से अधिक जोड़ने में महत्वपूर्ण सहयोग करेगी। नवागत कप्तान ने कहा कि अभी क्षेत्र और उसकी समस्याओं को समझेंगे और उसके बाद प्राथमिकताएं तय करेंगे ट्रैफिक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले शहर का भ्रमण कर परिस्थिति को समझाएंगे आम जनता को ही सबसे अधिक समस्या का पता होता है उन्हीं से चर्चा कर समस्या समझी जाएगी और जनता के साथ समन्वय बनाकर ही समस्या का समाधान किया जाएगा माफिया अभियान यातायात समस्या अपराधों पर नियंत्रण सहित अन्य विषयों पर कप्तान ने अपनी बात रखी। इसके साथ ही नवागत पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी द्वारा चर्चा में बताया गया तत्कालीन पुलिस कप्तान गौरव तिवारी और जिला प्रशासन द्वारा जो अभियान चलाया गया एंटी माफिया गुंडों के खिलाफ उसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। हम आपको बता दें नवागत पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी बालाघाट से रतलाम आए हैं बालाघाट में कई चुनौतीपूर्ण कार्य उन्होंने आसान किस्तों में निपटाया और कई नक्सलवादी लोग जो अपराध करते थे इनके भय के कारण अपना एरिया छोड़कर अन्य एरिया में निकल गए थे जोकि अपराधों से लगातार इनकी दुश्मनी रही किसी प्रकार का अपराध करने वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं बिना दबाव से कार्रवाई करने में एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई है