Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल के द्वारा वाहन चोरी तथा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्री विनोद मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक मनीष लोधा के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

🟣 घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना माधवनगर पर दिनांक 30/01/22 को फरियादी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी संबंधी रिपोर्ट करने पर थाना माधवनगर पर अपराध क्रमांक 45/22 धारा 379 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

🟣 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
थाना माधवनगर पुलिस द्वारा बढती हुई वाहन चोरी को रोकने हेतू वाहन चोरी के हाट स्पाट चिन्हित कर सिविल ड्रेस में पुलिस जवान को तैनात किया गया था, इसी बीच दिनांक 01.02.2022 को मुखबिर सूचना पर से गोपालपुरा ब्रिज के पास से मो.सा. चुराने वाले एक शातिर बदमाश को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा तथा गाड़ी के कागजात नही होने पर सख्ती से पूछताछ करते उसके द्वारा जीरो पाइंट कलाली के बाहर से गाडी चोरी करना बताया।आरोपी द्वारा 03 अन्य मो.सा. चोरी करना भी स्वीकार किया गया, जिससे आरोपी के कब्जे से कुल 04 चुराई गई मो.सा. बरामद की गई है।

🟣 आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी पर पूर्व में थाना तराना व थाना माधव नगर पर चोरी के कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है।

🟣 जप्तशूदा सामग्री
आरोपी से 04 मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹150000 बरामद

🟣 सराहनीय भूमिका
माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष लोधा, उनि सलमान कुरैशी, उनि ब्रिजेन्द्र छाबरिया सउनि यशबन्त कच्छवाय, आर. 187 अमर आर. 643 केसव, आर. 215 धर्मेन्द्र, आर. 1218 पंकज आर. 1013 कुलदीप व आर. 633 विश्वपाल आर. 1506 शैलेष व उपस्थित समस्त पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।