पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर
परासिया विधानसभा के उमरेठ ब्लाक का मोरडोंगरी बाजार क्षेत्र में आज क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घर घर चलो अभियान के तहत बाजार में केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा कांग्रेसियों ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब किसानों का कर्ज माफ होने लगा था,परंतु बीच में ही भाजपा ने गुपचुप तरीके से सरकार बनाकर किसान भाईयों को खतरे में डाल दिया।
पेट्रोल डीजल और गैस की मंहगाई को लेकर खोला मोर्चा, यूरिया नहीं मिलने का मुद्दे को भी कांग्रेसियों ने आड़े हाथ लेते हुए केन्द्र एवं मध्यप्रदेश की सरकार का विरोध करके बाजार क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के दौरान खूब भड़ास निकाली, आज के कार्यक्रम में उमरेठ ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सूर्यवंशी,पर्यवेक्षक ब्लॉग कांग्रेस कमेटी उमरेठ लखीचंद पवार,विधानसभा युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुश जयसवाल,उमरेठ ब्लाक एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष नवीन बाऊकर,पूर्व जनपद सदस्य धनराज सरयाम,
क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद साहू,सरपंच ग्राम पंचायत नीमकुही प्रकाश बुनकर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता माखन धुर्वे,ज्योति राय,नेहा बुनकर,सागर साहू,हर्ष पवार,शुभम पवार,जित्तू प्रजापति, मनीष प्रजापति, किशन लाल मर्सकोले,बंटी पाठे, संदीप यादव,अरविंद मोहबे,सुरेन्द्र धुर्वे आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,





More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप