Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

अपनी सामाजिक गतिविधियों के लिए पूरे देश में अग्रणी प्रबुद्ध मुस्लिम समाज के सामाजिक संगठन जज़्बा सोशल फाउंडेशन, उज्जैन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय मुस्लिम परिचय सम्मेलन 13 मार्च को उज्जैन में होगा। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी जिला आबकारी अधिकारी झाबुआ और इंजिनियर सरफराज कुरैशी ने बताया कि सभी मुस्लिम बिरादरियों के शादी लायक लडके लड़कियों के लिए ये सम्मेलन निशुल्क होता है। श्री अदील अहसन और नईम खान के अनुसार जज़्बा का यह लगातार 9वां आयोजन है। श्री समीर उल हक़ और फरीद अहमद कुरैशी ने बताया कि इस सम्मेलन में 10वी पास से कम और 50 वर्ष से अधिक आयु वाले और नाबालिग को अनुमति नहीं होती है। श्री मंसूर हुसैन और सबी उल हसन ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2022 है। श्री अतहर आलम अंसारी और वसीम अब्बास ने बताया कि आवेदन jalsaujjain @ gmail. com पर भेज सकते है। श्री अबुल हसन और हारून नागोरी ने बताया कि आवेदक को स्वयं का फोटो, आधार कार्ड की प्रति और वालदेन के आधार कार्ड की प्रति देना अनिवार्य है। श्री मुनव्वर बेग और सफदर बेग ने बताया कि इसमें सभी आगंतुकों के लिए चाय, नाश्ता, खाने की निशुल्क व्यवस्था होती है। इंजिनियर इसरार शेख और इरशाद नागोरी ने बताया कि इसमें ख़्वातीन के लिए अलग से इंतजाम किया जाता है। इंजिनियर जावेद कुरैशी और इमरान खान गोल्डन ने बताया कि 300 कि मी से अधिक दूरी से आने वाले मेहमानों को होटल रूम भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। श्री सलीम देहलवी और अरशद खान ने बताया कि करोना बीमारी के शासकीय नियमो के अनुसार हालात सामान्य रहने पर सार्वजनिक कार्यक्रम 13 मार्च को होगा। अन्यथा सभी आवेदकों/ इच्छुक व्यक्तियों को बुकलेट डाक द्वारा भेजी जाएगी। एड. इंसाफ कुरैशी, डॉ. अनीस शेख ,सादिक खान, इंजिनियर अल्ताफ कुरैशी, असलम खान एड., सोनकच्छ, डॉ. हनीफ राही खिलचीपुर, सलमान कुरैशी तराना, अल्ताफ खान , तनवीर शेख एड.देवास, मकसूद अली सर देवास, असलम दरगाह वाला नागपुर, डॉ. रौनक एलची, शाहनवाज़ मंसूरी सीए, आबिद मंसूरी, मसर्रत खान, नवाब भाई फेमस, मो. अफजल शेख रेलवे, शफीक खान, गुलरेज़ ख़ान और समस्त जज़्बा मेम्बर्स ने अधिक से अधिक संख्या में मुस्लिम लोगो से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है।