सारनाथ पुलिस ने गुरुवार को सिंहपुर रिंगरोड के पास से चौरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि सिंहपुर रिंगरोड पुलिया के पास उप निरीक्षक सुधाकर राय वाहन पेंकिग कर रहे थे । इस दौरान एक युवक बाइक से आ रहा था लेकिन पुलिस को देखकर उल्टा पतेरवा की तरफ भागने लगा । संदेह होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम अक्षय कुमार सेठ वैनीपुर सारनाथ
का बताया । बाइक का कागज नहीं होने से बताया गत 28 दिसंबर को पहड़िया रथ श्रीनगर कालोनी से चोरी की गई थी।


More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण