
मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. कोरोना गाइड लाइन में ढील देते हुए उसने शादी समारोह में छूट दे दी है. अब शादी में पहले ही तरह भीड़ भाड़ शामिल हो सकेगी. यानि उसने 250 मेहमानों की लिमिट खत्म कर दी है. वसंत पंचमी पर जनता को सरकार की ओर से ये बड़ी राहत है.
एमपी में सरकार ने कोरोना गाइडलाइन में राहत देते हुए अब शादी समारोह में 250 मेहमानों की लिमिट से प्रतिबंध हटा दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने शुक्रवार रात आदेश भी जारी कर दिए गए.
सीएमओ के अधिकृत ट्विटर हैंडल से जारी की गई जानकारी के मुताबिक यह बताया गया कि वसंत पंचमी के शुभ अवसर से शादी विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाते हैं. लिहाजा सरकार ने कोरोना संक्रमण कम होने के कारण शादी समारोह में ढील दे दी है. सिर्फ 250 लोगों के शामिल होने की लिमिट खत्म कर दी गयी है. शादी के अवसर पर मेहमानों के शामिल होने की कोई लिमिट नहीं रहेगी. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया