Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर



आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा नगर की महाविद्यालय इकाइयों द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन किया गया जी. डी. सी. इकाई की छात्राओं द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया इसी तरह एस. एन. कॉलेज इकाई द्वारा माँ सरस्वती पूजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला SFD प्रमुख शुभम निकुम एवं नगर मंत्री हर्ष वर्मा द्वारा माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण ओर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुवे नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने कहा कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी को बसन्त पंचमी के नाम से जाना जाता है। बसंत की शुरुआत इस दिन से होती है। इसको बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा-आराधना के दिन के रूप में मनाया जाता है सरस्वती को अच्छे व्यवहार, बुद्धिमत्ता, आकर्षक व्यक्तित्व, संगीत का प्रतीक भी माना जाता है मुख्य अतिथि के रूप में पधारें शुभम जी निकुम ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा कि जाती है. मान्यता है कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती ब्रह्माजी के मुख से प्रकट हुई थी, और इसीलिए इस तिथि को बसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है इसके ततपश्चात सरस्वती वंदना की गई कार्यक्रम का संचालन नगर विद्यालय प्रमुख नमन जी कातोरे द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार एस. एन. कॉलेज इकाई मंत्री कुंदन राजपूत द्वारा माना गया इसके ततपश्चात अभाविप के मालवा प्रान्त का 54वे प्रान्त अधिवेशन जो कि 14-15 फरवरी देवास में होने जा रहा है इसी अधिवेशन का आज पोस्टर का विमोचन किया गया इस दौरान श्रद्धा भमोरे,अजय बंजारे,सौरभ माहेश्वरी,रोहित गवली,विशाल सूर्यवंशी, रोहित मालवीया, दियांम जैन, हिमांशु राज,सीमन्त पवार,आयुष चोरे,याशिका परिहार,ज्योति मेढे,दीपशिखा बिवाल,आदि कार्यकर्ता,शिक्षक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।