शासकीय महाविद्यालय मेहगांव में मनाया गया बसंत पंचमी :
प्राचार्य आर के डबरिया जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी गिरिजा नरवरिया द्वारा बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया है | यह पर्व प्राकृतिक सुंदरता एवं हर्ष का प्रतीक है |प्राचार्य आर के डबरिया जी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर बसंत पंचमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा — बसंत का अर्थ होता है सभी ” मौसमों का राजा ” बसंत पंचमी एक ऐसा त्योहार है जो वसंत ऋतु की तैयारी की शुरुआत का प्रतीक है| वसंत पंचमी देवी सरस्वती जी को समर्पित त्यौहार है जो ज्ञान, भाषा, संगीत और सभी कलाओं की देवी है चारों दिशाओं में सरसों की फसल के पीले फूलों के साथ कृषि के पकने का जश्न मनाते हैं जिसे मां सरस्वती के पसंदीदा रंग से जोड़ते हैं| यह पर्व भारत के अन्य राज्यों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है खासकर पश्चिम बंगाल बिहार त्रिपुरा और असम राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी यह त्योहार आस्था और भक्ति का प्रतीक है इस अवसर पर एनएसएस की स्वयंसेविकाए एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा| समस्त स्टाफ ने बसंत पंचमी के अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त कर सभी छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी से लाभान्वित किया
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है