मेहगांव के ग्राम डोंडरी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में हुई कृष्ण जन्म की लीला

मेहगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंडरी में चल रही श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान कृष्ण के जन्म की कथा हुई। इस दौरान कथावाचक पंडित श्री रामगोविंद शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म लीला के साथ साथ कंस बध और रुक्मिणी विवाह की कथा का वर्णन करते हुये बताया कि कंश के अत्याचारों को समाप्त करने के लिये भगवान ने कारागार में भी जन्म ले लिया था। तीनों लोकों के स्वामी के अवतार से उस युग मे जन्मे सभी प्राणियों का जीवन भी धन्य हो गया था। कथा के दौरान भगवान कृष्ण के जन्म की लीला दिखाते हुये झांकी का भी वर्णन किया गया था।
जिसमें वासुदेव जी अपने सिर पर भगवान कृष्ण को टोकरी में लेकर नदी पार करते दिखते बसुदेव जी का अभिनय सुनील करसोलिया के द्वारा किया गया जिसके बाद कंश बध की कथा और माता रुक्मिणी के साथ विवाह की सुंदर कथा का भी वर्णन किया गया।
आज डोंडरी में कथा के दौरान श्री श्री 1008 श्री कमलदास महाराज का आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त हुआ। वहीं पूर्व विधायक राकेश शुक्ला भी कथा श्रवण करने के लिये पहुंचे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब