*मेहगांव में गल्ला मंडी तिराहे पर हुई दबंगई, पिस्टल और बंदूक से प्रोफेसर पर हमला*
मेहगांव में गल्ला मंडी तिराहे पर हुई दबंगई, पिस्टल और बंदूक से प्रोफेसर पर हमला*
मेहगांव में भिण्ड ग्वालियर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच भिण्ड से अपने चार पहिया गाड़ी से ग्वालियर की ओर जा रहे प्रोफेसर देवेंद्र तोमर एवं उनके परिवार के ऊपर 2 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमला करते वक्त बीच चौराहा होने की वजह से वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते ही गुंडे भागने का प्रयास करने लगा। परंतु भागने में सफल नही हो सके। बाद में लोगों ने गुंडों को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रोफेसर के मुताबिक वह भिण्ड से ग्वालियर के लिये किसी व्यक्तिगत काम से जा रहे थे। वहीं मेहगांव के पास गल्ला मंडी के सामने दो मोटरसाइकिल से 2 गुंडे आए और प्रोफेसर की गाड़ी को रोककर जानलेवा हमला कर दिया और पत्थर से गाड़ी का कांच फोड़ दिया।एवं प्रोफेसर और उसकी बेटी को भी चोटें आई है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।