Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओ ने बरहद शक्ति केंद्र पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

मेहगांव। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी मंडल मेहगांव के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र पर समर्पण दिबस के रूप में मनाया। बरहद ग्राम पंचायत में मुख्य आयोजन बरहद सरपंच प्रेम नारयण निवास पर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बरहद शक्ति केंद्र विस्तारक देव चौधरी मौजूद थे कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इसके बाद चौधरी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं आजीवन सहयोग निधि के बारे में विस्तार से बताया ।इस अवसर पर देव चौधरी ने कहा आज हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हम ऐसे महान व्यक्ति की पुण्यतिथि मना रहे हैं जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी की स्थापना से लेकर विस्तार तक लगाया हम सब कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज प्रदेश की शिवराज सरकार एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है इसी के तहत गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं शौचालय बनाए जा रहे हैं गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है कोरोना काल जैसी महामारी से बचने के लिए को मुफ्त बेक्सिन्सन किय्या जा रहा है जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो सके । पं।कार्यक्रम का संचालन सरपंच बरहद प्रेम नारायण ने किया एबम अन्त में आभार प्रगट दीपक शर्मा ने किया ।कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष राम महेश शर्मा,बूथ महामंत्री विजय कुमार,अजमेर खान कान्हा शर्मा,राम अनुग्रय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754