Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवनीश शर्मा रिपोर्टर


जिला अस्पताल के ट्रामा सेन्टर के मीटिंग हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मलेरिया अधिकारी डॉ. डीके शर्मा व डॉ. देवेश शर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने इस मीटिंग के दौरान मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कैसे कमी लाई जा सके इसके लिए इस मीटिंग का आयोजन किया गया इसमे आंगनवाड़ी एवं शहरी आशाओं सहित सुपरवाईजर व एएनएम स्टाफ मौजूद रहा । डॉ. डीके शर्मा ने बैठक के दौरान बताया कि अस्पताल में भीड़भाड़ ज्यादा होने की बजह से गर्भवती महिलाओं की सही तरीके से देखभाल नहीं हो पाती है इसलिए गांव व वार्डो में जाकर एएनएम व आशा कार्यकर्ता सहित सुपरवाइजर वहीं पर गर्भवती माताओं का चेकअप करेंगी ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
इस दौरान बैठक में उनके साथ डॉ.देवेश शर्मा भी मौजूद रहे, शहर में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए आंगनवाड़ी एवं शहरी आशाओं व सुपरवाइजर एएनएम की मीटिंग में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के बारे में बताया गया । साथ ही सबसे ज्यादा बच्चों की मौत एनीमिया की वजह से होती है और 34 परसेंट कुपोषण से होती है को दूर करने के लिए समझाइश दी गई।