Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

इंदौर
संभाग ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

इंदौर में मनोविज्ञान विषय के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए वन स्टॉप सेंटर (सखी) , महिला बाल विकास विभाग,जिला इंदौर
एवं मालवा मेंटल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन व गुरु दक्षिणा समूह (alumni DAVV) , इंदौर द्वारा *प्रशिक्षण सह कार्यशाला* का आयोजन किया गया | जिसमें वन स्टॉप सेंटर (सखी) की प्रशासक एवम सेफ सिटी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ वंचना सिंह जी परिहार ने महिलाओं को हिंसा से बचाने और उनकी मदद करने के लिए भारत सरकार की योजना *वन स्टॉप सेंटर (सखी)*
तथा जिला प्रशासन इंदौर के *सेफसिटी कार्यक्रम* की जानकारी प्रदान करने के साथ ही योजना के महत्व पर प्रकाश डाला | आप ने बताया कि महिला के प्रति होने वाली हिंसा , शोषण, छेड़छाड़ की घटना कहीं न कहीं महिला के मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालती है| इन परिस्थितियों में मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| आप ने वन स्टाप सेंटर सखी पर आने वाले प्रकरणों के बारे में जानकारी दी | आपने बताया कि बहुत से प्रकरण सामाजिक समस्याओं तथा मनोवैज्ञानिक समस्याओं पर आधारित होते हैं | जिनका की परामर्श सेवा के उपरांत समाधान निकाल लिया जाता है | कार्यशाला में मुख्य अतिथि मालवा मेंटल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक डाक्टर उषा जी कृष्णन तथा श्री अटल बिहारी वाजपेई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय से मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कविता जी रावत , प्राध्यापक एवं मनोविज्ञान विषय के अध्ययनरत विद्यार्थी उपस्थित रहे| कार्यशाला का संचालन मालवा मेंटल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन एवं गुरु दक्षिणा समूह की सदस्य श्रीमती रीटा जी सिंघल द्वारा किया गया| कार्यशाला का समन्वय गुरु दक्षिणा समूह समन्वयक गोविन्द नारायण शर्मा द्वारा किया गया|