*श्रीमद्भागवत कथा का रस का रसपान करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी*
*क्षेत्र की कन्याओं के विवाह में हर संभव मदद का किया ऐलान*

मेहगांव-वार्ड नंबर 11 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस आचार्य पण्डित सत्यम दुबे शास्त्री जी ने बताया कि कृष्ण जन्म के बाद पूतना को भी मां की गति प्रदान कर मोक्ष प्रदान कराया एवम आगे बाल लीलाएं कराते हुए गोवर्धन लीला का वर्णन समझाया और इंद्र का मोह ब्रह्मा का मोह भंग किया हमें जीवन में अंहकार नहीं करना चाहिए क्योंकि प्रभु को अहंकार पसंद नहीं उन्हें सरल हृदय वाले भक्त प्रिय हैं भागवत कथा से कैसा भी प्रेत हो उसे मुक्ति मोक्ष प्राप्त हो जाता है,
आचार्य श्री पंडित सत्यम दुबे शास्त्री जी ने भक्तों को उदाहरण देते हुए समझाया की एक होता है सरौता ओर दूसरा होता है श्रोता,सरौता काम करता है काटने ने का ओर श्रोता काम करता है जोड़ने का,तो इंसान को हमेशा काम श्रोता बनकर करना चाहिए ना कि सरौता बनकर,।। आज भागवत कथा में कथा का रसपान करने पधारे प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने भागवत मंच से राजनीति से अलग हटकर अपने क्षेत्र की कन्याओं के विवाह में तन मन धन से हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया हम हमेशा तैयार हैं गरीब मजदूर वर्ग एवं मजबूर की बेटियों की शादियों के लिए मेरा द्वार हमेशा खुला है मुझे अपना बेटा भाई समझ कर जरूर अवगत कराएं मैं तन मन धन से हमेशा सेवा करने के लिए तैयार खड़ा दिखाऊंगा
*भक्तों ने किया आचार्य सत्यम दुबे जी महाराज का श्रीफल साल देकर किया सम्मान*,
भक्तों के, नाम बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व विधायक मेहगांव , राजवीर सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष, बीजेपी युवा नेता बबलू चौधरी, रवि शंकर व्यास, पूर्व बीजेपी पार्षद उदय सिंह गुर्जर, रोहित शुक्ला
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।