लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई

संभाग ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
*आवेदक प्रदीप तिवारी द्वारा
आरोपी *-विजय परिहार पिता श्री भारत सिंह उम्र 38 वर्ष ,उपयंत्री जनपद पंचायत इंदौर के विरुद्ध लोकायुक्त कार्यालय में आवेदन दिया गया था जिसके तहत लोकायुक्त पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई*
आवेदक के अनुसार उसका 151 अखंड दीप कॉलोनी नेनौद ग्राम पंचायत में प्लॉट है जिसका नक़्शा पास कराने के एवज़ में उपयंत्री विजय परिहार द्वारा 5 हज़ार रुपये रिश्वत की माँग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक प्रदीप तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त महोदय को की गई थी जिस पर रिकॉर्डिंग कराई गई बातचीत के दौरान चार हज़ार रुपये रिश्वत लेना तय हुआ आज दिनांक 14. 2 .2022 को आरोपी उपयंत्री विजय परिहार को कालानी नगर चौराहे में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ ट्रैप किया गया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 , के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।