Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी एवम 12 मार्च को समाप्त होगी ।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षा 2022 के लिये प्रश्न पत्र का वितरण आज शासकीय कन्या उ मा वी सराफा उज्जैन में हुआ उज्जैन 14 फरवरी । माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए उज्जैन जिले के 82 केंद्रों को प्रश्न पत्र वितरण आज हुआ ।सर्वप्रथम प्रातः 10.30 पर सभी cs एवम acs की बैठक ली गई जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा ने सभी उपस्थित cs , acs को निर्देश दिए की सभी पूर्ण गोपनीयता एवम मन से परीक्षा कार्य को ले। वितरण केंद्र अधिकारी मुकेश त्रिवेदी द्वारा केंद्र की व्यवस्था के बारे में समझाया । अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गिरीश तिवारी द्वारा परीक्षा संचालन के महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए उपस्थित cs, acs को नियुक्ति पत्र वितरित किये । जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि 82 केंद्रों में शासकीय स्कुलो में 45 एवम अशासकीय स्कुलो में 37 केंद्र बनाए गए है । वही 10 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील है जहाँ स्वधयायी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है । इन 10 केंद्रों पर प्रेक्षक भी नियूक्त किये जावेंगे ।

एडीपीसी तिवारी ने बताया कि परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी एवम 12 मार्च को समाप्त होगी । कुल 25033 हाई स्कूल परीक्षा में एवम 16829 हायर सेकेंडरी परीक्षा में परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे ।

कलेक्टर ने पूर्ण गोपनीयता बरतने के दिये निर्देश कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सभी 82 केंद्रों को पूर्ण गोपनीयता के साथ प्रश्न पत्र एवम कोरी ऊतर पुस्तिका का वितरण किया गया ।

वितरण केंद्र पर पुलिस गॉर्ड तैनात थे । सभी केंद्राध्यक्षों द्वारा प्रश्न पत्र एवम उत्तरपुस्तिका का मिलान उनके केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थी अनुसार किया । शाम 5.30 बजे तक सभी केंद्र के प्रश्न पत्र सील बन्द कर निर्धारित वाहन में उन्हें आवंटित थानों की ओर रवाना किये गए । 10 बस एवम 7 मैजिक अधिग्रहित किये गए थे जिनमें 30 पुलिस गॉर्ड की व्यवस्था भी थी । प्रत्येक वाहन के साथ गॉर्ड की व्यवस्था की गई । रात 9 बजे की जानकारी अनुसार अधिकांश केंद्रों की गोपनीय सामग्री सम्बन्धित थानों में जमा कर दी गई है ।