Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना सायबर ठगों द्वारा लोगों के ठगे गये 1,20,762 / – रूपये , गूना पुलिस के सायबर क्राईम सेल द्वारा ठगों के बैंक खातों में कराये फ्रीज

सायबर ठगों द्वारा लोगों के ठगे गये 1,20,762 / – रूपये , गूना पुलिस के सायबर क्राईम सेल द्वारा ठगों के बैंक खातों में कराये फ्रीज •

गुना ऑनलाईन सायबर ठगों द्वारा आये दिन भोले – भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर उनके साथ डी की बारदातों को अंजाम दिया जाता आ रहा है । जिले में सायबर ठगी के मामलों को गुना पुलिस अधीक्षक कुमार मिश्रा द्वारा संवेदनशीलता से लिया जा रहा है और सायबर ठगों के झांसे में आकर उनकी धोखाधड़ी के शिकार हुये जिले के कई लोगों के पैसे सायबर ठगों के खातों में फ्रीज कराने में महती कामयाबी हासिल की गई हैं । गुना पुलिस द्वारा इससे पूर्व भी अभी तक लगभग 05 लाख रूपये की राशि सायबर ठगों की धोखाधडी के शिकार फरियादियों के खातों में बापस कराई जा चुकी हैं । जिले में सायबर ठगों की धोखाधड़ी के शिकार लोगों के लिये गुना पुलिस की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 7587644935 भी जारी किया गया हैं , अपने साथ होने वाली ऑनलाईन थोखाधडी की जानकारी तत्काल इस नंबर पर देकर पुलिस को सूचित करें , ताकि मामले में त्वरित कार्यवाही कर धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गये पैसों को ठग के बैंक खाते में फ्रीज करा लिये जावें । • पुलिस द्वारा सायबर ठगी के मामलों में की जा रही कार्यवाही के सिलसिले मे विगत दिनांक 07 जनवरी 2022 को नीलेश नाइक निवासी राघौगढ़ को सायबर ठग द्वारा फोन पर अपने झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 25 हजार रुपये का फ्रॉड किया गया था । इसी प्रकार दिनांक 27 जनवरी 2022 को धारत सिंह मीना निवासी राघौगढ को सायबर ठग द्वारा फोन पर अपने झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 5600 रुपये का फ्रॉड किया गया था । इसी प्रकार दिनांक 06 फरवरी 2022 को मेघा प्रेमी निवासी शिमला सोनी कॉलोनी • गुना को सायबर ठग द्वारा फोन पर अपने झांसे में लेकर उसके बँक खाते से 30 हजार रुपये का फ्रॉड किया गया था । इसी प्रकार दिनांक 06 फरवरी 2022 को गोवर्धन लोधा निवासी ग्राम भौंरा , थाना धरनावदा को सायबर ठग द्वारा फोन पर अपने झांसे में लेकर उसकी मां केशर बाई के बैंक खाते से 07 हजार रुपये का फ्रॉड किया गया था । इसी प्रकार दिनांक 06 फरवरी 2022 को बंटी शाह निवासी बमौरी को सायबर ठग द्वारा फोन पर अपने झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 13,999 रुपये का फ्रॉड किया गया था । इसी प्रकार दिनांक 10 फरवरी 2022 को बेदेहीचरण शास्त्री को सायबर ठग द्वारा फोन पर अपने झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये का फ्रॉड किया गया था । सायबर ठगों द्वारा जिले के लोगों के साथ ऑनलाईन धोखाधड़ी के मामलों को गुना पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा संवेदनशीलता से लेते हुये लोगों के साथ फ्रॉड किये गये पैसों को बापस कराने हेतु सायबर क्राईम सेल प्रभारी उप निरीक्षक मसीह खांन के नेतृत्व में उनकी टीम को लगाया गया है , इस टीम द्वारा सायबर ठगी के मामलों में सक्रियता से कार्यवाही कर लोगों के साथ हुये फ्रॉड के पैसों को आये दिन सायबर ठगों के खातों में फ्रीज कराकर फरियादियों को बापस कराये जा रहे हैं । इसी सिलसिले में सायबर ठगी के उक्त मामलों में भी सायबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई और प्रकरणों में निरंतर सक्रियता दिखाते हुये सायबर ठगों द्वारा फरियादियों के बैंक खातों से धोखाधडी पूर्वक ट्रांजेक्शन की गई राशि मे से फरियादी नीलेश नाइक की संपूर्ण राशि 25,000 रुपये , फरियादी धारत सिंह मीना के 1161 रुपये , फरियादिय मेघा प्रेमी के 20 हजार रुपये फरियादी गोवर्धन लोधा के 05 हजार रुपये , फरियादी बंटी शाह के 9,601 रुपये एवं फरियादी बेदेहीचरण शास्त्री के 60 हजार रूपये सहित सभी फरियादियों के कुल 1,20,762 रुपये की राशि को सायबर ठगों के बैंक खातों में फ्रीज करा दी गई है । सायबर ठगों के बैंक खातों मे फरियादियों की फ्रीज कराई गई उक्त राशि कुछ निर्धारित प्रक्रिया उपरांत फरियादियों के बैंक खातों में वापस पहुंच जावेगी । की इस साइबीच खड़ेगाही उप निरीक्षक मसीह खान , आरक्षक माखन चौधरी आरक्षक कुलदीप यादव , महिला आरक्षक नेहा शर्मा एवं महिला आरक्षक शिखा राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो चीफ मोहन शर्मा की रिपोर्ट