*आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारियों की बैठक सम्पन्न*
*भारत की साख विश्व स्तर पर बढ़ रही है : सिकरवार*
गुना। पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित्य प्रतिदिन प्रगति कर है। भारत की साख विश्व स्तर पर बढ़ रही है। देश और प्रदेश में हमारी सरकार है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने एकात्म मानव वाद के साथ हर गाँव गरीब व किसानों के हित मे जनकल्याण कारी योजनाओं से हर बर्ग को मजबूत कर रहे है। इस अनुकूल वातावरण में हम अपने बूथ को मजबूत कर देश को बदनाम करने वाली राष्ट्र विरोधी ताकतों को जवाब दें। यह तभी संभव होगा जब हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर इन योजनाओं की चर्चा कर उन्हें लाभ दिलाए। ओर अपने बूथ को मजबूत करे। क्योंकि हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी की ताकत बढेगी। पार्टी की ताकत बढेगी तो हमारे प्रधानमंत्री की ताकत बढेगी और भारत का मान बढेगा। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने भाजपा कार्यालय पर समर्पण निधि संग्रह अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से समर्पण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत शनिवार को भाजपा कार्यालय हाट रोड पर आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार द्वारा सभी प्रभारियों को आजीवन सहयोग निधि के कट्टे सौंपते हुए कहा कि सभी प्रभारी अपने अपने मंडल में प्रत्येक बूथ को सक्षम और मजबूत बनाने के अभियान में जुटें एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि में सक्रिय भूमिका निभाकर सभी से समपर्ण कर जिले के लक्ष्य को शतप्रतिशत कराने की बात कही। बैठक में आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी पवन जैन, सहयोगी प्रभारी अनुरुद्ध मीणा, कैलास सुमन, मुनेश जैन, श्रवण धाकड़, बाबूलाल सेन, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित 17 मंडलों के प्रभारी उपस्थित रहे।
ग्वालियर संभागीय ब्यूरो चीफ मोहन शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…