Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जिले में 18 लाख 59 हजार का हुआ टीकाकरण*

*10719 को लगे बूस्टर डोज*

गुना। कोरोना संक्रमण एवं ओमिक्रोन वेरिएंट की तीसरी लहर को टीके ने बचा लिया है। जिले में कोरोना का प्रकोप टीकाकरण के कारण लगभग थम सा गया है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी दिन प्रतिदिन घटती जा रही है जो राहत भरी खबर है। कारण हमारे जिले में लगभग सभी लोंगो ने वेक्सीन के दोनों डोज का टीका लगवाकर सुरक्षा कबच पहन लिया है। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि सोमवार को 192 केंद्रों पर 9997 लक्ष्य के विरुद्ध 4084 लोंगो का टीकाकरण किया गया। तो वही 15 से 17  साल के किसोर व किशोरियों का टीकाकरण नगर के 21 शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में किया गया। बच्चों में दूसरे डोज को लेकर उत्साह बरकरार है वह अपनी बारी आने पर स्कूल केंद्रों पर पहुँच टीका लगवा रहे है। जिनको पहले टीका कोवेक्सि के 28 दिन पूरे होने पर टीकाकरण किया जा रहा है।
श्री जैन ने बताया कि हमारे जिले में आज दिनांक तक 18 लाख 59 हजार 67 से अधिक लोंगो का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 9 लाख 51 हजार 66 लोंगो को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया तो वही 8 लाख 97 हजार 282 लोंगो को दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा चुका है।
श्री जैन ने बताया कि फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोंगो का भी टीकाकरण किया जा रहा है।जिले में आज दिनांक तक 10 हजार 719 लोंगो को
बुस्टर डोज लगाएं गए। श्री जैन ने कहा कि दूसरी डोज के नौ माह एवं 39 सप्ताह व 273 दिन सम्पूर्ण होने पर केबल फ्रंट लाइन, हैल्थ केयर व 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोंगो को बूस्टर डोज का टीका लगाया जा रहा है।

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो चीफ मोहन शर्मा की रिपोर्ट