पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर पंचमुखी मंदिर पर शहीदों को किया याद*
गुना। देश आज 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की तीसरी बरसी मना रहा है। इस मौके पर भयावह हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है इसी के तहत गुना में पंचमुखी हनुमान मंदिर केंट में श्री सीयाराम दास जी महाराज के सानिध्य में सेकड़ो देशभक्तो ने शहीदों की याद में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।
बता दे कि 14 फरवरी एक ऐसा दिन है जिसे पूरी दूनिया प्यार के लिए जानती है, लेकिन इस दिन एक एसी घटना घटी थी, जो पूरा देश को आज भी दहला देती है। बता दें कि इसी दिन तीन साल पहले सीआरपीएफ (CRPF) की टुकड़ी पर पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों ने हमला कर 40 जवानों की शहादत में ना जाने कितने लोगों के प्रेम उजाड़ दिए थे. आज पुलवामा हमले (Pulwama Attack) की तीसरी बरसी है. आज ही के दिन पूरा देश अपने उन जांबाज जवानों के बलिदान को याद कर रहा है जिन्होंने इस आतंकी हमले मे अपनी जान गंवाई थी।
ग्वालियर संभागीय ब्यूरो चीफ मोहन शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है