*पंचायत स्तर पर मनेगी संत रविदास जयंती*
गुना। संत रविदास जयंती पर सरकार 16 फरवरी को राज्य स्तर से लेकर जिला और पंचायत स्तर तक मना रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि गुना जिले में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा सबका साथ-सबका विकास की थीम को जोडक़र कार्यक्रम कर रही है। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा जिले के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है। श्री सिकरवार ने कहा कि इस बार रविदास जयंती मेगा शो की तरह मनेगी। 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम के ततपश्चात दोपहर 12 बजे वर्चुअली कार्यक्रम में सबका विकास सबका साध अवधारणा के साथ जनभागीदारी व सामाजिक समरसता को ध्यान में रखकर कार्यक्रम होंगे।
ग्वालियर संभागीय ब्यूरो चीफ मोहन शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…