Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जिला पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन*

*रघु कोठारी जिलाध्यक्ष व हितेंद्र शर्मा महासचिव नियुक्त*

 

जिला पत्रकार संघ अलीराजपुर मुख्यालय की नवीन कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को स्थानीय चारभुजा पैलेस में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी (चौथा संसार) को जिलाध्यक्ष व हितेंद्र शर्मा (स्वदेश) को महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही जिला पत्रकार संघ के संरक्षक पद पर विक्रम सेन (नवभारत) अशोक ओझा (नईदुनिया) को नियुक्त किया गया। जिला संयोजक आशीष अगाल (पत्रिका) को बनाया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कोठारी ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पंचोली (प्रजातंत्र) को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। सचिव पद पर आशीष वाघेला (एमपी न्यूज 18) , सह सचिव कांतिलाल राठौड़ अलीराजपुर पब्लिक न्यूज व गफ्फार खान (इंदौर समाचार), कोषाध्यक्ष दीपक राठौड़ (फ्री प्रेस) प्रवक्ता गोविंदा गुप्ता ( ind24 व दैनिक विनय उजाला), मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी (दस्तक )को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य दीपक दीक्षित(अपना आलीराजपुर) वैभव शर्मा (न्यूज चैनल), मनीष अरोड़ा (स्टेट न्यूज 18), इरफान खान (राज एक्सप्रेस), इरफान हुसैन (जनहित न्यूज पेपर), इरशाद मंसुरी (अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज) एवं चिराग थेपड़िया ( इंडिया न्यूज 24) को बनाया गया। आगामी समय मे जिले के हर ब्लॉक को इसमे शामिल किया जाएगा।

*निवर्तमान अध्यक्ष ने माना आभार*

जिला पत्रकार संघ के करीब 3 साल से अध्यक्ष रहे आशीष अगाल ने अपने कार्यकाल में सभी पत्रकार साथियों के सहयोग के प्रति उनका आभार माना। अगाल ने कहा कि जिला पत्रकार संघ अविभाजित झाबुआ जिले के समय से प्रचलित अपनी परंपराओं, पत्रकारों के आत्मसम्मान और उसके हक की लड़ाई लड़ता रहेगा इस कार्य में उनका पूरा सहयोग आगे भी रहेगा।

*प्रदीप क्षीरसागर ग्रामीण जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष*

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रामीण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर प्रदीप क्षीरसागर यथावत रहेंगे। जिले भर के सम्मानिय पत्रकार साथी इसमे शामिल है। क्षीरसागर के मार्गदर्शन में ग्रामीण जिला पत्रकार संघ की बैठक आयोजित कर उसकी भी कार्यकारिणी शीघ्र गठित की जाएगी।

*27 फरवरी को विशाल पत्रकार सम्मेलन होगा*

संघ के संरक्षक विक्रम सेन ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को जिले के महान सपूत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस है इस दिन विशाल पत्रकार सम्मेलन का आयोजन जिला पत्रकार संघ, ग्रामीण जिला पत्रकार संघ व भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर होगा। जिसमें जिले के 145 पत्रकार सहित पड़ोसी अन्य जिलों के करीब 500 पत्रकार भाग लेंगे। सेन ने बताया कि पत्रकार सम्मेलन का आयोजन बेहद अनूठा और यादगार होगा। आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी गई है।

ब्यूरो करीम खान। आलीराजपुर*