Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन आयेंगे, 6247 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 534 कि.मी. की विभिन्न 11 सड़कों का शिलान्यास करेंगे।

इरफान अंसारी रिपोर्टर

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन आयेंगे, 6247 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 534 कि.मी. की विभिन्न 11 सड़कों का शिलान्यास करेंगे*

उज्जैन 23 फरवरी। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन आयेंगे। वे यहां कुल 6247 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 534 किलो मीटर की विभिन्न 11 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम मकोड़ियाआम चौराहा आगर रोड उज्जैन पर आयोजित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी 24 फरवरी को पूर्वाह्न 11.20 पर सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां पर दोपहर 12 से 12.30 बजे तक कोठी पैलेस के निकट बने दिव्यांग पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद श्री गडकरी 12.35 पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के उपरान्त गडकरी मकोड़ियाआम चौराहा आगर रोड उज्जैन के पास दोपहर 1.30 बजे विभिन्न सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गडकरी इन्दौर एयरपोर्ट के लिये अपराह्न 3 बजे रवाना होंगे। एनएचआई के प्रभारी पुरबिया ने बताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री डॉ.वीके सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीपसिंह डंग, लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, सांसद अनिल फिरोजिया, महेन्द्रसिंह सोलंकी, रोड़मल नागर, छतरसिंह दरबार व सुधीर गुप्ता की मौजूदगी प्रस्तावित है।

6247 करोड़ की सड़कों का होगा शिलान्यास

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री 24 फरवरी को 6247 करोड़ रुपये की लागत की 11 विभिन्न सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इनमें उज्जैन-देवास फोरलेन चौड़ीकरण 992 करोड़ लम्बाई 41 किलो मीटर, उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क 498 करोड़ 134 किलो मीटर, उज्जैन-बदनावर फोरलेन 1352 करोड़ 69 किलो मीटर, जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन 240 करोड़ 46 किलो मीटर, उज्जैन-गरोंठ पैकेज-1 फोरलेन 1034 करोड़ 42 किलो मीटर, उज्जैन गरोंठ फोरलेन पैकेज-2 998 करोड़ 48 किलो मीटर, उज्जैन-गरोंठ पैकेज-3 952 करोड़ 46 किलो मीटर, सीआईआरएफ अन्तर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान मार्ग 26 करोड़ 25 किलो मीटर, बरोठा-सेमल्या-चाऊ 36 करोड़ 18 किलो मीटर, भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग 77 करोड़ 48 किलो मीटर, जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 42 करोड़ 17 किलो मीटर शामिल है।