Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोनू उपाध्याय रिपोर्टर

डकैत गिरोह या चम्पतियों जैसी अफवाह

बागी आने व गोली चलने की सूचना पर पुलिस चकरघिन्नी

विगत एक पखवाड़े से भिण्ड पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में डकैतों के आने व जगह-जगह गोली चलने की सूचना पर भृमित है, हो भी क्यों न क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है, पूर्व में डकैतों का निवास स्थान हमेशा चंबल संभाग हुआ करता था, उसी भय से फिल्हाल पुलिस गुजर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि वर्तमान स्थिति मेें कोई भी नामदर्ज डकैत पुलिस की सूची में फरार नहीं हैं, पुलिस लगातार जंगलों में ड्रोन कैमरों से खोजबीन कर रही है, लेकिन कहीं कोई डकैत नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि अफवाह उड़ रही है कि एक दर्जन से अधिक हथियार लेश बदमाश घूम रहे हैं, मजे की बात तो यह है कि ये डकैत किस रफ्तार से अपना स्थान बदल रहे हैं, लगभग हर दस मिनिट में कोसों दूर दूसरे गाँव में ग्रामीणों को नजर आ जाते हैं, लेकिन पुलिस डकैतों के आने को सिरे से खारिज कर रही है।
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के नेतृत्व में आज ऊमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक आने वाले ग्रामीण क्षेत्र जिनमें लहरौली, अतरसुमा, ढोंचरा, नुन्हाटा, सिकाहटा, बिलाव, में भारी पुलिस बल के साथ पुलिस जवान डकैतों को सरसों के खेतों सहित जंगलों में खोजबीन करते रहे, लेकिन पुलिस को कहीं कोई बागी नजर नहीं आया, लेकिन सच्चाई यह है कि नजर तो तब आये जब कोई डकैत हो, यदि होता तो अभी तक कहीं तो पुलिस से मुठभेड़ हो जाती, हो सकता है बागियों के आने की अफवाह फैलाने से पुरानी रंजिश निकालने के लिए रणनीतिकारों की यह एक चाल हो, लेकिन पुलिस सोशल मीडिया सहित अफवाह फैलाने वालों पर भी अपनी चौकन्नी नजर बनाये हुये हैं।
आखिरकार गैंग आने की झूँठी अफवाह फैलाने वाला चढ़ गया पुलिस के हत्थे
असबार थाना प्रभारी अभिषेक राय से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि जैतपुरा में विगत दिनों 19 फरवरी को डकैतों द्वारा गोली बारी होने की सूचना मिली, तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर सरसों के खेतोंं में सर्चिंग अभियान चलाया तभी एक व्यक्ति सरसों के खेत से निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके संदिग्ध होने पर पकडक़र उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा व दो जिंदा राउण्ड के अलावा हाथों से गन पाऊडर की दुर्गंध आ रही थी, पुलिस ने उससे आगे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे द्वारा ही हवाई फायर किये जा रहे थे, ताकि ग्रामीणों में डकैत आने का भय पैदा हो, पुलिस ने फिल्हाल आरोपी को डिस्कवर बाईक क्रमांक एमपी 30 एमजी 9443 सहित गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 15/22 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।
ग्रहमंत्री ने भी गैंग होने को सिरे से किया खारिज
प्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा मीडिया को बताया गया कि भिण्ड में कहीं कोई गैंग नहीं हैं, सब अफवाह फैलाई जा रही है, उन्होंने गिरोह होने की बात को सिरे से खारिज किया है।
आखिर पुलिस पहुँचते ही कहाँ समा जाते है डकैत
जैसे ही डकैतों के होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी जाती है बैसे ही डकैत ग्रामीणों के द्वारा बताए खेत मे कहीं समा जाते है ये अफवाह दिनों दिन चम्पतियों की अफवाह की तरफ हर ग्राम गली में फैलती नजर आ रही है और पुलिस प्रशासन का सिरदर्द बनी हुई है ।
गाओं गाओं डकैत होने की अफवाह चरम पर
भिंड जिले के प्रत्येक गाओं में 9/10 पुरुष डकैतों के साथ 2 महिलाओं के होने की खबर हर गली मुहल्लों में चरितार्थ है अगर हर खबर को काउंट किया जाये और अफबाह को सच माना जाए तो भिंड जिले में लगभग 1 लाख पुरुषों के साथ 1 हजार महिला डकैत भिंड जिले में होना चाहिए जो सिर्फ कोरी मोरी अफवाह नजर आती है ।
सीधी बात

पुलिस लगातार अलर्ट है, जंगलों में ड्रोन कैमरों से सर्चिंग की जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर भी पैनी नजर बनाये हुये हैं, पुलिस ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि कहीं भी कोई व्यक्ति आपको संदिग्ध अवस्था में दिखे, तत्काल पुलिस को सूचित करें।

शैलेन्द्र सिंह चौहान पुलिस कप्तान भिण्ड